Sun, Feb 15, 2026
23 C
Gurgaon

पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों में एक अफगानी भी, 10 बंकर ध्वस्त

इस्लामाबाद, 08 फरवरी (हि.स.)। पाकिस्तान ने कहा है कि हाल ही में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान अफगान नागरिक के रूप में हुई है। मुल्क की सरजमीं पर दहशत फैला रहा यह अफगान आतंकी उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ता खेल में मारा गया। इस बीच खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम के ऊपरी और निचले हिस्सों में 10 और बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया।

द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने आज कहा कि मारे गए अफगान नागरिक की पहचान कमाल खान के बेटे लुकमान खान उर्फ ​​नुसरत के रूप में हुई है। उसे सुरक्षा बलों ने छह फरवरी को एक अभियान में मार गिराया। वह अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के स्पेरा जिले का निवासी था। अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के अधिकारियों से उसके शव को लेने के लिए संपर्क किया गया है।

आईएसपीआर ने कहा कि इससे साबित होता है कि अफगान नागरिक पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं। उम्मीद है अंतरिम सरकार पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने वालों को सबक सिखाएगी। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने पिछले महीने भी एक आतंकवादी का शव अफगानिस्तान को सौंपा था। आईएसपीआर के अनुसार, 48 वर्षीय अफगान नागरिक मोहम्मद खान 11 जनवरी को बलूचिस्तान के झोब के सांबाजा इलाके में मारा गया था।

इस बीच खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम के एक अधिकारी ने कहा है कि जिले के ऊपरी और निचले हिस्सों में 10 और बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया है। पाराचिनार के तहसीलदार नसीर अब्बास ने पुष्टि की कि ध्वस्त किए गए बंकरों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। इस बीच कुर्रम जिले में आतंकवादी घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले 37 परिवारों को मुआवजा राशि वितरित की गई है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वयक शिराज बाचा के अनुसार, प्रभावित परिवारों को चेक सौंपे गए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories