Fri, Feb 6, 2026
20 C
Gurgaon

पाकिस्तान में विरोध के बीच सुप्रीम कोर्ट में सात जजों की नियुक्ति

इस्लामाबाद, 11 फरवरी (हि.स.)। पाकिस्तान न्यायिक आयोग ने विरोध के बीच अपनी बहुप्रतीक्षित बैठक में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में सात जजों की नियुक्ति पर मुहर लगा दी। इनमें बलूचिस्तान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद हाशिम खान काकर, सिंध हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद शफी सिद्दीकी, सिंध हाई कोर्ट के जस्टिस सलाहुद्दीन पंहवार, पेशावर हाई कोर्ट के जस्टिस शकील अहमद, इस्लामाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारूक और पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस इश्तियाक इब्राहिम शामिल हैं।

द नेशन समाचार पत्र के अनुसार, आयोग की बैठक सोमवार दोपहर दो बजे सुप्रीम कोर्ट के सम्मेलन कक्ष में हुई। आयोग ने कुल सदस्यता के बहुमत से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए इनको नामित किया। इसके अलावा आयोग ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस मियांगुल हसन औरंगजेब को सुप्रीम कोर्ट के कार्यवाहक न्यायाधीश के रूप में नामित किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के बैरिस्टर गौहर अली खान और सीनेटर अली जफर ने बैठक का बहिष्कार किया। जस्टिस मंसूर अली शाह और जस्टिस मुनीब अख्तर सहित सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने भी विरोध करते हुए बैठक दूरी बना ली।

पीटीआई अध्यक्ष गोहर ने कहा कि 26वें संशोधन के खिलाफ मामलों का फैसला होने तक बैठक स्थगित कर दी जानी चाहिए थी। इससे पहले आयोग के दो सदस्यों जस्टिस शाह और जस्टिस अख्तर सहित शीर्ष अदालत के चार न्यायाधीशों ने सत्र को स्थगित करने का अनुरोध किया था। इसके अलावा जफर ने अपने पत्र में मुल्क के प्रधान न्यायाधीश याह्या अफरीदी से बैठक टालने का आग्रह किया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories