Tue, Mar 3, 2026
27 C
Gurgaon

पाकिस्तान में वरिष्ठ पत्रकार वहीद मुराद का अपहरण

इस्लामाबाद, 26 मार्च (हि.स.)। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार वहीद मुराद को आज तड़के राजधानी इस्लामाबाद स्थित आवास से कथित तौर पर अगवा कर लिया गया। विदेश में रह रहीं उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि नकाबपोश व्यक्तियों का समूह रात करीब 2 बजे उनके घर पहुंचा। यह लोग मुराद पर अफगान होने का आरोप लगाते हुए उसे जबरदस्ती उठा ले गए।

द न्यूज इंटरनेशनल अखबार के अनुसार, मुराद की पत्नी ने कहा कि उसके पति ने अफगान होने के दावे से इनकार किया और सबूत के तौर पर अपना पहचान पत्र दरवाजे के नीचे सरका दिया। इस बीच नकाबपोश जबरन घर के अंदर घुस गए। उन्होंने कहा कि मुराद और उनकी मां दोनों के फोन मोबाइल जब्त कर लिए। इसके बाद उसे एक काले रंग के वाहन में डालकर ले गए।

पारिवारिक सूत्रों ने पुष्टि की कि मुराद को सेक्टर जी-8 में चमन रोड से अगवा किया गया है। इस बीच मुराद की सास ने अधिवक्ता इमान मजारी और हादी अली चट्ठा के माध्यम से लापता पत्रकार की बरामदगी के लिए याचिका दायर की। याचिका में आंतरिक सचिव, रक्षा सचिव, इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक और कराची कंपनी पुलिस स्टेशन के एसएचओ को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका में कहा गया है कि नकाबपोशों के साथ दो पुलिस वाहन भी देखे गए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories