पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग की प्रभारी को तलब किया

0
169

इस्लामाबाद, 07 मई (हि.स.)। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आज सुबह भारतीय उच्चायोग की प्रभारी गीतिका श्रीवास्तव को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान और पीओके में की गई कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज किया।

द नेशन अखबार की इस आशय की खबर के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान और पीओके में कई स्थानों पर भारत ने अकारण हमला किया। यह कार्रवाई मुल्क की संप्रभुता का उल्लंघन है। यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here