Sun, Mar 29, 2026
29 C
Gurgaon

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ की नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

जम्मू, 02 अप्रैल (हि.स.)। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित जवाबी कार्रवाई की।

जम्मू स्थित रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बुधवार को एक बयान में बताया कि पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का यह उल्लंघन मंगलवार को दोपहर 1.10 बजे हुआ। हालांकि, उन्होंने भारत की जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान की ओर से किसी के हताहत होने का कोई उल्लेख नहीं किया, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि विस्फोट और उसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में दुश्मन के पांच सैनिक घायल हो गए।

दरअसल, 01 अप्रैल को नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ के कारण कृष्णा घाटी सेक्टर में एक माइन ब्लास्ट हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के गोलीबारी और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से प्रभावी ढंग से जवाब दिया। स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के लिए महानिदेशक सैन्य अभियान (डीजीएमओ) के बीच 2021 की सहमति के सिद्धांतों को बनाए रखने के महत्व को दोहराती है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories