Sun, Feb 8, 2026
10 C
Gurgaon

हमीरपुर के बड़सर में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप

हमीरपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। हमीरपुर जिला के बड़सर उपमुड़ल की रैली पंचायत के करनेहडा गांव(थाना बड़सर) में पाकिस्तान एयरलाइंस का एक गुब्बारा मिला है। यह गुब्बारा पाकिस्तान एयरलाइंस के जहाज के आकार का है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है, खासकर तब, जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है और देशभर में “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए जा रहे हैं।

डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि गुब्बारे की सूचना इलाके के प्रधान ने पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने गुब्बारे को जब्त कर लिया।

एसएचओ बड़सर गुरबख्श चौधरी के अनुसार यह गुब्बारा हमीरपुर और बिलासपुर जिलों की सीमा पर मिला जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

पुलिस चौकी दियोटसिद्ध प्रभारी प्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अजय कौडल और एचएससी दिनेश रागड़ा ने गुब्बारे को सुरक्षित किया।

इस घटना ने क्षेत्र के निवासियों को सतर्क कर दिया है, क्योंकि पाकिस्तान की ओर से भेजे गए गुब्बारों का मामला पहले भी सुर्ख़ियों में रह चुका है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

जाँच एजेंसियाँ इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या यह गुब्बारा पाकिस्तानी एजेंसियों द्वारा भेजा गया था या फिर यह कोई अन्य साजिश है। सुरक्षा बलों ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories