Fri, Feb 6, 2026
10 C
Gurgaon

पाकिस्तान की टिकटॉक गर्ल सजल का वीडियो वायरल, कहा-फर्जी

दुबई, 13 मई (हि.स.)। पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉक स्टार गर्ल सजल मलिक ने पिछले माह ऑनलाइन प्रसारित वीडियो पर अब चुप्पी तोड़ी है। इसमें कथित तौर पर उन्हें आपित्तजनक भाव भंगिमा में दिखाया गया है। सजल मलिक ने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया।

गल्फ न्यूज की खबर में सजल के इस वीडियो पर विस्तार से चर्चा की गई है। यह वीडियो 22 अप्रैल को पहली बार प्रसारित किया गया। धीरे-धीरे यह विभिन्न सोशल साइट्स में वायरल हो गया। सजल मलिक ने जारी बयान में इसमें किसी भी तरह की संलिप्तता से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान हैं।

कुछ लोगों ने वीडियो की वैधता पर सवाल उठाए हैं। कइयों ने सजल मलिक की आलोचना की है। इसके बाद सजल मलिक ने पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने लीक के स्रोत की गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह ऑनलाइन ट्रोलिंग उनके चरित्र हनन के बराबर है।

उल्लेखनीय है कि सजल मलिक आकर्षक स्ट्रीट इंटरव्यू और टिकटॉक पर सोशल कमेंट्री के लिए जानी जाती हैं। उनके 176,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस घटना के कारण उन्हें निजता के हनन का सामना करना पड़ा है। हालांकि बयान से पहले उनकी चुप्पी ने अटकलों को हवा दी। अब उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह इस मामले को सुलझाने के लिए कानूनी कार्रवाई करेंगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories