Tue, Mar 31, 2026
22 C
Gurgaon

अमेरिकी विमान हादसे के पीड़ितों में पाकिस्तान की एक महिला भी

इस्लामाबाद, 31 जनवरी (हि.स.)। संयुक्त राज्य अमेरिका में यात्री विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर के बीच हवा में हुई टक्कर के पीड़ितों में एक पाकिस्तान की महिला असरा हुसैन रजा भी हैं। वह कंसास से अमेरिकन एयरलाइंस के विमान से वाशिंगटन लौट रही थीं।

पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र द न्यूज इंटरनेशनल की खबर के अनुसार दुर्घटना से कुछ क्षण पहले 26 वर्षीय असरा ने अपने पति 25 वर्षीय हमाद रजा को संदेश भेजा था कि वह लगभग 20 मिनट में वाशिंगटन में उतरेगी। इस जोड़े की मुलाकात इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन में कॉर्पोरेट फाइनेंस की पढ़ाई के वक्त हुई थी। इसके बाद असरा ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से सार्वजनिक स्वास्थ्य में मास्टर डिग्री हासिल की और वाशिंगटन में नौकरी करने लगीं।

वह काम के सिलसिले में विचिटा (कंसास) गई थीं। वापसी में विमान हादसे का शिकार हो गईं। हमाद रजा अमेरिका के मिसौरी राज्य में रहते हैं। दो साल पहले दोनों ने शादी की थी। हमाद रजा के पिता डॉ. हाशिम रजा मूल रूप से कराची के रहने वाले हैं। वह मिसौरी बैपटिस्ट मेडिकल सेंटर में सेवारत हैं। इस हादसे पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया है। शहबाज ने एक्स पोस्ट में इस कठिन समय में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories