Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

पलामू में तैनात एसआई नौकरी से बर्खास्त

पलामू, 2 मई (हि.स.)। पलामू में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को विभागीय कार्रवाई के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में दारोगा पर घूस लेने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद घूसखोर दारोगा को नौकरी से हटाने का आदेश बोकारो रेंज के डीआईजी ने जारी किया है।

बर्खास्त सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह की पोस्टिंग वर्ष 2022 में धनबाद के लोयाबाद थाना में थी। एक केस डायरी मैनेज करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह ने की थी।

2018 बैच के दारोगा निलेश कुमार सिंह को धनबाद एसीबी की टीम ने छह जून 2022 को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।

शिकायतकर्ता ने एसीबी में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया और निलंबित कर दिया गया।

निलंबन से बहाल होने के बाद उनका तबादला पलामू के पांडू थाने में किया गया। वर्तमान में वह यहीं तैनात थे। पलामू पुलिस को बर्खास्तगी के आदेश से संबंधित कागजात शुक्रवार को उपलब्ध हुए हैं। पुलिस विभाग ने सब इंस्पेक्टर को बर्खास्तगी के आदेश से अवगत करा दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories