Thu, Feb 19, 2026
24 C
Gurgaon

पलवल में तीन राष्ट्रीय पक्षियों की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़, 27 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा में पलवल जिले के गांव जैनपुर में चार लोगों ने तीन मोरों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, बाकी तीन भागने में सफल रहे। पुलिस का कहना है कि तीनों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गांव जैनपुर के सरपंच सरजीत ने वन्य जीव रक्षक हंसराज को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे अधिकारियों को तीन मृत मोर खून से लथपथ एक कट्टे (बोरे) में लिपटे मिले। तब तक एक आरोपित अनीश को दबोचा जा चुका था। उसने मौके से भागे अपने तीन साथियों के नाम शराफत, नदीम और परवेज बताए। यह चारों लड़माकी गांव के रहने वाले हैं। बताया गया है कि भागते समय एक आरोपित ने स्थानीय व्यक्ति पर फायरिंग भी की। वह बाल-बाल बच गए। हथीन थाना पुलिस ने वन्य जीव रक्षक हंसराज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मिंडकोला पुलिस चौकी प्रभारी सचिन कुमार के नेतृत्व में आरोपितों की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय मोर को देश में राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा प्राप्त है। भारतीय संस्कृति में मोर के महत्व को देखते हुए केंद्र सरकार ने पहली फरवरी, 1963 को मोर को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories