Wed, Mar 4, 2026
19 C
Gurgaon

पलवल में गर्भपात की ऑनलाइन दवा बेचने वाली कंपनी का पर्दाफाश

पीएनडीटी टीम ने डमी ऑर्डर कर पकड़ा

पलवल, 28 फ़रवरी (हि.स.)। पलवल में अवैध रूप से गर्भपात की ऑनलाइन दवाएं बेचने का मामला सामने आया है। पीएनडीटी टीम ने एक ऑनलाइन कंपनी को रंगे हाथों पकड़ा है। सीएमओ डॉ. जयभगवान को सूचना मिली थी कि कुछ कंपनियां ऑनलाइन प्रतिबंधित गर्भपात की दवाएं बेच रही हैं। उन्होंने पीएनडीटी नोडल ऑफिसर डॉ. नवीन कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसीओ प्रदीप दहिया ने 23 फरवरी को यंग मार्ट नाम की साइट से एमटीपी किट का ऑर्डर किया। डीसीओ ने पेटीएम से 475 रुपए का भुगतान किया। 27 फरवरी को डिलीवरी की सूचना मिली। सीएमओ ने डॉ. नवीन कुमार, एसएमओ डॉ. प्रवीण कुमार और डीसीओ प्रदीप दहिया की एक टीम बनाई। डिलीवरी एजेंट महेंद्र ने सिविल अस्पताल के पास राजू मेडिकल स्टोर पर पार्सल दिया।डॉ. नवीन कुमार ने टीम और डिलीवरी एजेंट की मौजूदगी में पार्सल खोला। ब्लू डार्ट कंपनी से आए पार्सल में प्रतिबंधित गर्भपात की दवाएं मिली।

पीएनडीटी नोडल ऑफिसर डॉ. नवीन कुमार ने शुक्रवार को शहर थाना पुलिस में यंग मार्ट कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑनलाइन गर्भपात की दवाई मंगवाने के बारे में की गई रेड सफल होने पर टीम के सदस्यों कि सीएमओ ने प्रशंसा करते हुए आगे भी इसी तरह सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories