पानबाजार पुलिस ने छापेमारी कर महिला से 32.44 ग्राम हेरोइन बरामद की

0
341

गुवाहाटी, 19 मार्च (हि.स.)। इनपुट के आधार पर पानबाजार पुलिस ने ओल्ड पुलिस रिजर्व के पास छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला की पहचान सजिदा बेगम (26) के रूप में हुई है, जो एनडीपीएस मामले में पहले से न्यायिक हिरासत में चल रहे रिजाक अली की पत्नी है।

पुलिस ने आज बताया है कि महिला के पास से एक काले पॉलीथीन बैग में रखे 24 प्लास्टिक वायल बरामद किए गए, जिनमें 32.44 ग्राम संदिग्ध हेरोइन भरी हुई थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला का स्थायी पता तुलसीबिल, थाना तुलसीबिल, जिला कोकराझार है, जबकि वह अस्थायी रूप से ओवरब्रिज के पास पानबाजार में रह रही थी।

असम पुलिस के सीपीआरओ के अनुसार, मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here