Mon, Feb 16, 2026
27 C
Gurgaon

बलरामपुर : कुसमी ब्लॉक में पंचायत सचिवों की हड़ताल जारी, ग्राम के सरपंचों ने दिया समर्थन

बलरामपुर, 29 मार्च (हि.स.)। बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत कुसमी के सभी ग्राम सचिव 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हैं। यह हड़ताल प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आह्वान पर की जा रही है। अब सचिवों के इस आंदोलन को नवनिर्वाचित सरपंच संघ का समर्थन मिला है। बीते शुक्रवार शाम को सरपंच संतोष इंद्रवार, पार्वती बाई, बिलासा पैकरा, अजित कुमार, रमेश राम और धर्मेन्द्र बखला धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने सचिवों के आंदोलन को समर्थन दिया। समन्वय समिति ने कहा कि सचिव ग्राम पंचायत की रीढ़ की हड्डी होते हैं। वे सरपंच के सबसे बड़े सहयोगी हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम सचिव ही करते हैं।

समिति ने कहा कि वे पंचायती राज व्यवस्था से लंबे समय से जुड़े हैं। सचिवों की मेहनत और कार्य क्षमता को अच्छी तरह जानते हैं। पंचायत में सचिव के बिना कोई भी काम पूरा नहीं हो सकता। सचिवों की हड़ताल से पंचायत की रोजमर्रा की समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं। नवनिर्वाचित सरपंचों को अब तक प्रभार भी नहीं मिला है। सरपंच समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग की है कि चुनाव में मोदी गारंटी के तहत सचिवों के शासकीयकरण की मांग को तुरंत पूरा किया जाए, ताकि पंचायतों में बेहतर काम हो सके। समिति ने बताया कि 30 मार्च को बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories