Sun, Mar 8, 2026
21 C
Gurgaon

फुलियाकला में जली हुई बोलेरो मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

भीलवाड़ा, 11 मार्च (हि.स.)। भीलवाड़ा जिले के फुलियाकला थाना क्षेत्र के खेड़ा हेतम गांव में मंगलवार को अलसुबह एक रहस्यमयी घटना सामने आई है। यहां से गुजरने वाली नदी में एक जली हुई बोलेरो गाड़ी एम पी 44 सीए 2961 के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। सूचना मिलते ही फुलियाकला थाना प्रभारी माया बेरवा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आखिर यह बोलेरो यहां कैसे आई? इसे किसने और क्यों जलाया? क्या इसके पीछे किसी अपराध को छिपाने की साजिश है? इन सवालों ने ग्रामीणों को बेचैन कर दिया है।

खेड़ा हेतम निवासी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति या समूह ने इस बोलेरो को यहां लाकर जलाया है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर आग तेज हवा के साथ फैलती, तो आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं, जौ और चने जैसी रबी की फसलें जलकर राख हो सकती थीं। किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ता।

गांव के लोगों में इस घटना के बाद भय का माहौल है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी अपराधिक गिरोह या तस्करों की करतूत हो सकती है, जबकि कुछ इसे बजरी माफिया से जोड़कर देख रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि गाड़ी को जलाने के पीछे किसी बड़े अपराध को छिपाने का प्रयास किया गया है।

फुलियाकला थाना प्रभारी माया बेरवा ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, यह बोलेरो किसकी थी और इसे जलाने का मकसद क्या था? कहीं यह घटना एनडीपीएस (नशीले पदार्थों की तस्करी) से जुड़ी तो नहीं? क्या इसे किसी अपराध को छिपाने के लिए जलाया गया? कहीं यह किसी बजरी माफिया का मामला तो नहीं?

फिलहाल, पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच में जुटी हुई है। इस पूरे मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बोलेरो के मालिक की जानकारी जुटाने में लगी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories