Sat, Feb 14, 2026
12 C
Gurgaon

पानीपत में किसानों का फूटा गुस्सा, धान की ढेरी को लगाई आग — सरकार को दी चेतावनी

पानीपत में भाकियू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

पानीपत, 27 अक्टूबर (हि.स.)। समालखा नई अनाज मंडी में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने धान की खरीद बंद होने को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने सहकारी समिति के कार्यालय के बाहर रखी धान की ढेरी पर तेल छिड़ककर आग लगा दी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आठ दिन से ठप है धान की खरीद

भाकियू के जिला प्रधान सूरजभान रावल ने बताया कि पिछले आठ दिनों से पीआर धान की सरकारी खरीद पूरी तरह रुकी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियों और आढ़तियों की मिलीभगत से किसानों की धान में जबरन नमी दिखाकर 1900 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद की जा रही है, जबकि समर्थन मूल्य 2369 व 2389 रुपये तय है।

किसानों को भारी नुकसान

रावल ने कहा कि किसानों को प्रति क्विंटल करीब 469 से 289 रुपये तक का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए तहसीलों और मंडियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

सरकार को चेतावनी

भाकियू नेता ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही धान की खरीद सही समर्थन मूल्य पर नहीं शुरू हुई, तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा, “यह तो चेतावनी है, बुधवार तक 100 ढेरियां राख हो जाएंगी।”

प्रशासन की कार्रवाई

हैफेड मैनेजर आज़ाद सिंह ने बताया कि किसान यूनियन ने कार्यालय को ताला लगाया और धान में आग लगा दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि एजेंसियां आते ही खरीद शुरू होगी। सूचना मिलते ही पुलिस और मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने आग बुझाई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories