पानीपत में उद्योगपति दंपती ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोरों की तलाश जारी

पानीपत में उद्योगपति दंपती ने नहर में लगाई छलांग

हरियाणा के पानीपत जिले में सोमवार सुबह एक उद्योगपति और उनकी पत्नी द्वारा नहर में छलांग लगाने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना गांव सिवाह के पास दिल्ली पैरलल नहर पुल की बताई जा रही है।

स्कूटी खड़ी कर नहर में कूदे

पुलिस के अनुसार असंध निवासी 60 वर्षीय मुरारी लाल गोयल अपनी पत्नी 57 वर्षीय कमलेश गोयल के साथ स्कूटी पर सवार होकर नहर पुल के पास पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों ने पहले स्कूटी किनारे खड़ी की और चप्पलें वहीं उतार दीं। इसके बाद अचानक नहर में छलांग लगा दी।

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

नहर किनारे स्कूटी और दंपती को पानी में डूबता देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना इसराना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया।

तेज बहाव के कारण तलाश में दिक्कत

पुलिस और गोताखोर लगातार नहर में दोनों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजनों को दी गई सूचना

थाना इसराना प्रभारी हरिराम ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तलाश अभियान जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories