Thu, Feb 12, 2026
24 C
Gurgaon

पनपथा रेंज कार्यालय के सामने कांग्रेस नेताओं और आदिवासी परिवारों का प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं और आदिवासियों का पनपथा रेंज में प्रदर्शन

उमरिया, 03 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पनपथा एसडीओ द्वारा आदिवासियों पर की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं और पीड़ित परिवारों ने बुधवार को पनपथा रेंज कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कोल सहित बड़ी संख्या में नेता और परिजन शामिल रहे।

फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने कार्यपालिक दंडाधिकारी मानपुर सतीश सोनी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि निर्दोष आदिवासियों पर लगाए गए वाइल्ड लाइफ एक्ट के फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएँ। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि यह नहीं हुआ, तो शीतकालीन सत्र में विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

पिछली घटना का हवाला

बीते दिनों पनपथा एसडीओ और रेंजर ने 12 निर्दोष आदिवासियों और हरिजनों को सड़क किनारे पिहरी उखाड़ने पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस ने कलेक्टर और टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक को ज्ञापन भी दिया था।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

ज्ञापन लेने आए कार्यपालिक दंडाधिकारी सतीश सोनी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा दिए गए ज्ञापन को उचित माध्यम से राज्यपाल तक पहुँचाया जाएगा और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आगे की योजना

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो वे भोपाल जाकर राज्यपाल से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और शीतकालीन सत्र में विधायकों के माध्यम से मुद्दा उठाएंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories