कोहरे से निपटने को लेकर पंतनगर एयरपोर्ट पर फॉग प्रिपेयर्डनेस ड्राई रन बैठक आयोजित

0
311

पंतनगर एयरपोर्ट पर कोहरे को लेकर तैयारी

कोहरे के मौसम में उड़ानों के सुरक्षित और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को पंतनगर एयरपोर्ट सभागार में फॉग प्रिपेयर्डनेस ड्राई रन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक निदेशक पूरन सिंह बृजवाल ने की, जिसमें एयरपोर्ट के सभी विभागों और संबंधित स्टेकहोल्डर्स ने भाग लिया।

फॉग प्रिपेयर्डनेस मैनुअल-2022 की समीक्षा

बैठक में फॉग प्रिपेयर्डनेस मैनुअल-2022 के अंतर्गत प्रचालन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी), मौसम, संचार, सुरक्षा, सिविल और इलेक्ट्रिकल व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कोहरे की स्थिति में उड़ानों को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता

बैठक के दौरान यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए टर्मिनल प्रबंधन, फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम (FIDS) के समय पर अपडेट, स्वच्छता, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और प्रभावी सूचना प्रसार के निर्देश दिए गए। एयरलाइंस को मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार समय रहते सूचना देने और यात्रियों से लगातार संवाद बनाए रखने के लिए कहा गया।

सभी विभागों के समन्वय से होगा सुरक्षित संचालन

सुरक्षा अधिकारियों, मौसम वैज्ञानिकों और प्रबंधन अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकला कि सभी विभागों के आपसी समन्वय से कोहरे के दौरान भी पंतनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित, सुचारू और यात्री-अनुकूल उड़ान संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस बैठक में नीरज सैनी, सुमित भंडारी, नीतीश कुमार, राजकुमार सिंह, तुलसी गबियाल, पुष्कर शर्मा, मोहन चंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here