Thu, Feb 5, 2026
10 C
Gurgaon

फ्लैट में संदिग्ध हालत में मिला वृद्धा का शव

मुरादाबाद, 12 मई (हि.स.)। जिले के थाना मझोला क्षेत्र में बने एक सोसायटी के फ्लैट में अकेली रह रहीं वृद्धा का शव साेमवार काे मिला है। घटना

की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या निवासी वृद्धा अनीता (70) थाना मझोला क्षेत्र में नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा सोसायटी में तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर ए-305 में पति की माैत के बाद अकेली रहती थीं। वृद्धा के दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटा दीपक चौधरी इंग्लैंड में इंजीनियर हैं, जबकि दूसरा बेटा संजीव चौधरी दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं।

थाना मझोला इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि नोएडा में रहने वाली बेटी मंजुला ने आज सुबह अपनी मां से बात करने के लिए उनके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस पर बेटी ने पाकबड़ा के गुरैठा में रहने वाले मामा काे कॉल कर इसकी जानकारी दी। मामा की पुत्रवधु स्कूटी से पार्श्वनाथ साेसाइटी पहुंची और देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। इसकी जानकारी मिलने पर गुरैठा से अन्य रिश्तेदार और मौढ़ा तैय्या से परिजन भी आ गए। सूचना मिलने पर वे भी थाना पुलिस फाेर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कारपेंटर को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया। अंदर जाकर देखा ताे वृद्धा अनीता का शव सोफे पर पड़ा था। उनके हाथ के पास ही फर्श पर टीवी का रिमोट पड़ा था, जबकि कुछ ही दूरी पर मोबाइल रखा था। थानेदार ने बताया कि पूरे फ्लैट की वीडियोग्राफी कराते हुए फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की गई है।

सिविल लाइंस सर्किल क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मृतका के दोनों बेटे और बेटी को सूचना दे दी गई है। साक्ष्य संकलन करते हुए

अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories