पेरिस मास्टर्स: ज़्वेरेव तीसरे दौर में पहुंचे, वाशेरो ने फिर रिंदरनेक को हराया

ज़्वेरेव की मुश्किल जीत

पेरिस, 30 अक्टूबर (हि.स.)।
मौजूदा चैंपियन अलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव ने पेरिस मास्टर्स में कठिन शुरुआत के बावजूद बुधवार को तीसरे दौर में जगह बना ली। जर्मन खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के कैमिलो उगो कराबेली को 6-7 (5-7), 6-1, 7-5 से मात दी।

पहला सेट टाई-ब्रेक में गंवाने के बाद ज़्वेरेव ने दूसरा सेट सिर्फ़ 35 मिनट में अपने नाम किया। निर्णायक सेट में जब वह 1-3 से पीछे थे, तब एक और उलटफेर की संभावना बन रही थी। लेकिन ज़्वेरेव ने दमदार वापसी करते हुए 5-5 पर ब्रेक हासिल किया और जीत पक्की की।

आगे का मुकाबला

अब ज़्वेरेव तीसरे दौर में स्पेन के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकीना या फ्रांस के आर्थर काज़ो से भिड़ेंगे।

अन्य मुकाबलों में उलटफेर

दिन के पहले मुकाबले में नॉर्वे के आठवीं वरीय कैस्पर रूड को जर्मनी के डैनियल आल्टमायर ने 6-3, 7-5 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
वहीं रूस के पूर्व नंबर एक दानिल मेदवेदेव को बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव के कंधे की चोट के चलते वॉकओवर मिला और वे सीधे तीसरे दौर में पहुँच गए।

वाशेरो की फिर जीत

दिन की शुरुआत में मोनाको के वैलेंटिन वाशेरो और फ्रांस के आर्थर रिंदरनेक के बीच मुकाबला हुआ। शंघाई मास्टर्स फाइनल की तरह इस बार भी वाशेरो ने तीन सेटों में जीत दर्ज की।

ऑगर-अलियासिम की रोमांचक जीत

कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिम ने भी रोमांचक जीत हासिल की। उन्होंने फ्रांस के एलेक्ज़ांद्र मुलर को 5-7, 7-6 (7-5), 7-6 (7-4) से मात दी।
ऑगर-अलियासिम वर्तमान में एटीपी रेस में नौवें स्थान पर हैं और एटीपी फ़ाइनल्स की दौड़ में अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories