Sun, Feb 8, 2026
21 C
Gurgaon

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर संसद में हंगामा, दोनों सदन 12 बजे तक स्थगित

प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस के नारे को लेकर संसद में जबरदस्त हंगामा

नई दिल्ली। रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए नारों को लेकर सोमवार को संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

राज्यसभा में जेपी नड्डा ने उठाया मुद्दा

राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की रैली में “मोदी, तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी” जैसे नारे लगाए गए, जो बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रधानमंत्री का अपमान नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन है।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेतृत्व और विशेष रूप से सोनिया गांधी से देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा कांग्रेस की सोच और राजनीतिक स्तर को दर्शाती है, जो मानवता के खिलाफ है।

लोकसभा में भी भाजपा का कड़ा विरोध

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जिस रैली में ये नारे लगाए गए, वहां कांग्रेस का पूरा शीर्ष नेतृत्व मौजूद था। ऐसे में पार्टी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह के नारे देश के लिए शर्मनाक हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, खेल मंत्री मनसुख मांडविया समेत कई भाजपा सांसदों ने कांग्रेस से एक स्वर में माफी की मांग की।

विपक्ष का पलटवार

विपक्षी सांसदों ने सरकार के आरोपों का विरोध किया और कहा कि संसद के अंदर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। इसी को लेकर सदन में लगातार शोर-शराबा होता रहा।

कार्यवाही स्थगित

लगातार हंगामे के चलते सभापति और अध्यक्ष को दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories