Mon, Feb 9, 2026
22 C
Gurgaon

चीन के साथ बीआरआई समझौता करने को लेकर संसदीय समिति में प्रधानमंत्री से जवाब देने की मांग

काठमांडू, 13 जनवरी (हि.स.)। नेपाल सरकार का चीन के विवादास्पद बेल्ट एंड रोड कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर करने को लेकर संसदीय समिति ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को समिति की बैठक में तलब करने की मांग की है।

संसद की अन्तरराष्ट्रीय संबंध समिति की सोमवार को हुई बैठक में विदेश मंत्री डा आरजू राणा के जवाब से असंतुष्ट सांसदों ने प्रधानमंत्री ओली को ही समिति में बुलाकर उनसे जवाब तलब किए जाने की मांग की है। आज की संसदीय समिति में सरकार की तरफ से इस पर जवाब देने के लिए उपस्थित विदेश मंत्री ने एक बार फिर कहा कि बीआरआई में ऋण लेने की बात का कहीं उल्लेख नहीं है।

विदेश मंत्री के जवाब से असंतुष्ट समिति के सदस्य विमलेन्द्र निधि ने कहा कि विदेश मंत्री बीआरआई को लेकर ऋण के नहीं होने की बात कैसे कह सकती हैं जब खुद प्रधानमंत्री ओली ने सार्वजनिक रूप से पहले ही इसके ऋण और अनुदान दोनों होने की बात कह चुके हैं।

निधि ने कहा कि मैं सत्ता पक्ष का सांसद हूं और चीन भ्रमण से पहले ही दोनों दलों के बीच ऋण नहीं लेने पर समझौता हुआ था। लेकिन चीन जाने के बाद इस सहमति को तोड़ते हुए बीआरआई पर हस्ताक्षर किया गया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री ओली को इस समिति की बैठक में बुलाकर उनसे इस विषय पर जवाब लेना चाहिए।

इसी तरह इस संसदीय समिति के एक अन्य सदस्य पशुपति शमशेर राणा ने कहा कि सरकार को बीआरआई समझौते को लेकर ओरिजिनल डॉक्यूमेंट को समिति के समक्ष पेश करना चाहिए। क्योंकि जो दस्तावेज सरकार के तरफ से सार्वजनिक किया गया है उसकी विश्वनीयता पर शंका है।

सत्ता पक्ष के ही सांसद योगेश गौचन थकाली ने कहा कि यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब संसद की बैठक नहीं चल रही है। सरकार संसद की बैठक बुलाकर इस पर चर्चा करने करने से भी बच रही है। उनका कहना था कि कम से कम संसदीय समिति में ही प्रधानमंत्री को बुलाकर उनसे इस संबंध में पूछताछ करनी चाहिए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories