Tue, Mar 10, 2026
33 C
Gurgaon

बरपेटा के कलगछिया में पानी से भरे तालाब में गिरी यात्री बस

बरपेटा (असम), 3 जून (हि.स.)। असम के बरपेटा ज़िले के कलगछिया इलाके में मंगलवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज़ रफ़्तार में चल रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पानी से भरे तालाब में जा गिरी।

मिली जानकारी के अनुसार, बस में पुरुष, महिलाएं और बच्चे सहित बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया और यात्रियों को बाहर निकाला।

घायलों को तत्काल बरपेटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, बस के कई यात्री घायल हुए हैं।

बस में सवार एक यात्री ने बताया कि वह दो बच्चों के साथ यात्रा कर रहा था, तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। उसका कहना है कि बस पूरी तरह से भरी हुई थी।

एक अन्य यात्री ने बताया कि हादसे के बाद वह जैसे-तैसे बाहर निकलकर खुद भी बचाव कार्य में शामिल हो गया। यात्रियों का कहना है कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन यह आशंका बनी हुई है कि कहीं कोई तालाब के भीतर फंसा न हो।

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने बस को तालाब से निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है। एक यात्री ने बताया कि उसका सारा सामान बस में ही था, जो पूरी तरह बर्बाद हो गया।

प्रशासन की ओर से हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories