Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

सोनीपत में पटवारियों का 13 दिन बाद विरोध खत्म, काम पर लौटे

सोनीपत, 3 फ़रवरी (हि.स.)। सोनीपत में 13 दिन से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन

करने वाले पटवारी सोमवार को काम पर लौट आए हैं। द रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन

की राज्य कार्यकारिणी ने आम जनता की परेशानी को देखते हुए फैसला लिया है। एसोसिएशन

ने घोषणा की है कि वे सभी सरकारी कार्य जारी रखेंगे, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार

की परेशानी का सामना न करना पड़े। सोमवार को दी रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन क़े राज्य

महासचिव सन्नी ने कहा कि प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है और उसके उपरांत

यह फैसला लिया गया है कि आम आदमी की परेशानी को देखते हुए सभी पटवारियों ने एक फरवरी

से आरंभ की और सोमवार से अपने काम पर लौट रहे हैं।

गिरदावरी जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया

को तय समय में पूरा करने के लिए वे छुट्टी वाले दिन भी कार्य करेंगे। इससे किसानों

को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी

दी है कि अगर सरकार तैयार की गई लिस्ट को आधार बनाकर किसी भी पटवारी के खिलाफ कोई कार्रवाई

करती है, तो वह आंदोलन के रास्ते पर जाने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की

होगी। पटवारियों ने 20 जनवरी से अपना विरोध जताना शुरू किया था। पहले दिन से पटवारियों

ने अपने एडिशनल काम करने बंद कर दिए थे। पटवारी हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम रहे थे। भ्रष्टाचारी पटवारियों की लिस्ट तैयार करने वाली एजेंसी की

गहन जांच मांग की गई थी। लिस्ट को लीक करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की मांग उठाई

गई थी। लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक पटवारियों के प्रोटेस्ट को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया

नहीं आई और पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन ने अपना विरोध खत्म किया और काम पर लौट आए

हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories