पौड़ी जिला अस्पताल में 18 डॉक्टर और 34 नर्सिंग-पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती

-सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

देहरादून/पौड़ी, 18 जनवरी (हि. स.)। पर्यटन, धर्मस्व व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की तत्काल तैनाती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।

मंत्री सतपाल महाराज ने पहले जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से अस्पताल में आवश्यक स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था। बीते शुक्रवार को कोटद्वार में भाजपा की चुनावी सभा के दौरान भी इस विषय पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। शुक्रवार को ही पौड़ी जिला अस्पताल में 18 डॉक्टरों और 34 नर्सिंग तथा पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई।

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस तैनाती के बाद गंभीर मरीजों का बेहतर इलाज और देखभाल संभव होगी। साथ ही, अस्पताल में सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories