Wed, Feb 11, 2026
18 C
Gurgaon

कोरबा : भारी वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत, ग्रामीणों का चक्काजाम मुआवजे के आश्वासन पर खत्म हुआ

कोरबा, 28 मार्च (हि.स.)। कोरबा में मड़वारानी मंदिर के पास देर रात एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। घटना में मंगल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट आई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। जाम की वजह से राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। भारी वाहन, कार, यात्री बसें और बाइक सवार घंटों तक फंसे रहे।

सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी भूषण एक्का और उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने वाहन चालक की गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि और वाहन मालिक की ओर से 2 लाख रुपये दिए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब 4 घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद जाम समाप्त हुआ। उरगा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories