Tue, Feb 17, 2026
20 C
Gurgaon

धमतरी : मोबाइल मेडिकल यूनिट से लोगों का हो रहा उपचार

धमतरी, 11 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को दूरस्थ क्षेत्रों और जरूरतमंद समुदायों तक पहुंचाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। शहर से लगे ग्राम श्यामतराई कृषि उपज मंडी में आज मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर का आयोजन किया गया। यहां वार्डवासियों, निगम अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह की महिलाओं, वार्ड अंतर्गत व्यवसाय करने वाले पथ विक्रेताओं एवं अन्य स्थानीय लोगों को निश्शुल्क उपचार और परामर्श प्रदान किया गया।

50 वर्षीय मीना बाई ने बताया कि, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत पंजीकृत महिला समूह की सदस्य है। पूर्व में अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर से ईलाज करवा रही थी किंतु प्रभावी रूप से स्वास्थ्य लाभ नहीं ले पा रही थी। एमएमयू के माध्यम से पिछले तीन सालों से अपना उपचार करा रही है और हर 15 दिन के शिविर में निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण निश्शुल्क दवाओं एवं परामर्श के माध्यम से स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। शासन की महत्वपूर्ण योजना अंतर्गत लाभ लेने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। मोबाइल मेडिकल यूनिट सभी स्थानीय निकायों अंतर्गत आने वाले वार्डों एवं निवासरत जनता के लिए वरदान से कम नहीं है। इसके अंतर्गत हर 15 दिन में शिविर लगाकर निश्शुल्क उपचार मुफ्त दवाएं मुफ्त लैब टेस्ट एवं सही परामर्श के कारण शहर की जनता का स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। शहर में व्यवसाय करने वाले शहरी पथ विक्रेता हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण कई बार मंहगे उपचार और दवाईयों के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था। अब नगरीय निकाय द्वारा स्वनिधि योजना अंतर्गत व्यवसाय के लिए ऋण तथा स्वयं और उनके परिवार का मुफ्त उपचार मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा किया जाता है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories