Sun, Feb 22, 2026
28 C
Gurgaon

सरहुल जुलूस मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने रांची-पतरातू रोड किया जाम

रांची, 03 अप्रैल( हि.स.)। रांची के पिठोरिया में सरहुल जुलूस के दौरान हुए विवाद को लेकर गुरुवार को आदिवासी समाज के लोगों ने रांची-पतरातू रोड पर टायर जलाकर जाम कर दिया और दुकानों को बंद करा दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस ने अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है और आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले, बुधवार को केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रशासन से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होती, तो पिठोरिया चौक को बंद कराया जाएगा।

रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेड़ाबालू में झालर लगाया था। सरहुल जुलूस के दौरान यह झालर जुलूस के झंडे से टूट गया था। इसके बाद जिन लोगों ने झालर लगाया था, वो भड़क गये। एक विशेष समुदाय के लोगों ने सरहुल जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इस घटना में पाहन सहित कई लोग घायल हुए थे। हालांकि गांव के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने आगे आकर मामले को संभाला और मारपीट कर रहे महिलाओं और पुरुषों को खदेड़ा।

घटना के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस की टीम लगातार इलाके में कैंप कर रही है। मामले को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories