Sat, Feb 7, 2026
14 C
Gurgaon

फरीदाबाद में मतदान केंद्र के अंदर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

फरीदाबाद, 3 मार्च (हि.स.)। फरीदाबाद में रविवार को हुए निकाय चुनाव में वोटिंग के दौरान एक युवक मतदान केन्द्र में मोबाइल लेकर घुस गया। उसने वोट डालते समय का फोटो लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और इस मामले में कार्रवाई की बात कही है। जानकारी अनुसार, वोटिंग के दौरान का फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डालने वाले युवक का नाम राहुल चौधरी है। जिसे वार्ड नंबर-36 से कांग्रेस ने पार्षद पद का उम्मीदवार बनाया था। राहुल चौधरी ने अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा के प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया। राहुल चौधरी ने सेक्टर-16 के एक मतदान केंद्र के अंदर से वोट डालते हुए, फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। ईवीएम पर बटन दबाते हुए उनकी यह फोटो अब तेजी से वायरल हो रही है। राहुल चौधरी ने फेसबुक पर यह फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘लाइफ में पहली बार बीजेपी को वोट दिया है, डॉक्टर प्रवीण बत्रा जोशी विल बी फस्र्ट सिटिजन ऑफ फरीदाबाद मेयर फरीदाबाद।’ इतना ही नहीं, उन्होंने फरीदाबाद के जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान वकील व कांग्रेस से जुड़े संजीव चौधरी समेत 6 लोगों को टैग भी किया। प्रशासनिक चुनाव नोडल अधिकारी सतबीर सिंह मान ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर मोबाइल ले जाना नियमों का उल्लंघन है। वायरल तस्वीर की जांच की जाएगी अगर किसी ने नियम तोड़ा है तो उस पर कार्रवाई होगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories