गरियाबंद में पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

0
251

📍 गरियाबंद, 6 जून (हि.स.) — जिले के मोहेरा पुल के आगे बारूका मोड़ के पास रायपुर रोड पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

🚨 घटना का विवरण
🔹 केबल बिछाई के कार्य में लगे सात श्रमिक पिकअप में सवार होकर पोंड से गरियाबाद की ओर जा रहे थे।
🔹 नेशनल हाइवे 130 सी के बारूका मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई।
🔹 दुर्घटना के बाद वाहन सवारों में चीख-पुकार मच गई।

🏥 अस्पताल में उपचार जारी
घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

⚠️ प्राथमिक जांच जारी है, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here