Fri, Mar 27, 2026
24 C
Gurgaon

पागल नाला में तीर्थयात्री सुगमता से कर सकेंगे आवाजाही

गोपेश्वर, 23 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चमोली जिले में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। बदरीनाथ हाईवे पर पागल नाला में तीर्थयात्री सुगमता से अब आवाजाही कर सकेंगे। एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे पर बरसात के दौरान यातायात को दशकों से अवरुद्ध करने वाले पागल नाला पर सुधारीकरण और सुरक्षा कार्य किए गए हैं। ऐसे में इस वर्ष बरसात के दौरान यहां होने वाले दिक्कतों से तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना होगा।

बदरीनाथ हाईवे पर दशकों पागलनाला क्षेत्र बरसात के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लेकिन इस वर्ष यहां एनएचआईडीसी की ओर से करीब सात करोड़ की लागत से नाले के ड्रेनेज सिस्टम का सुधारीकरण और सुरक्षा कार्य किया गया है। यहां विभाग की ओर से जहां नाले के दोनों ओर जल निकासी के लिए नालों का निर्माण किया गया है वहीं नाले से आने वाले मलबे की रोकथाम के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां तीर्थयात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए आरसीसी से सड़क की सतह को मजबूत किया गया है। हिल साइड में मजबूत दीवार का निर्माण करने के साथ ही माइक्रोपाइलिंग कार्य किया गया है। एनएचआईडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित सोलंकी ने बताया कि पागल नाला के पिछले अनुभवों को देखते हुए यहां सुरक्षा कार्य किए गए हैं।

चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि बदरीनाथ हाईवे पर पागल नाला में एनएचआईडीसीएल की ओर से सुरक्षा कार्य किए गए हैं। यहां पानी की निकासी के साथ ही वाहनों की सुरक्षा कार्य करवाए गए हैं। जिससे यहां इस वर्ष तीर्थयात्री पागल नाला में सुगमता से आवाजाही कर सकेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories