Tue, Mar 31, 2026
28 C
Gurgaon

सिलेंडर का पाईप लीक होने से घर में लगी आग

भागलपुर, 31 जनवरी (हि.स.)। जिले में नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत मक्कातकिया वार्ड संख्या-19 नगर परिषद नवगछिया स्थित शकुंतला देवी पति मनोहर शाह के मकान में शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे सिलेंडर में लगे पाईप के लीक होने से घर में आग लग गई।

इस घटना में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। तत्काल ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू किया गया। आग को बुझाने के कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम आकर आग पर पूर्णत: काबू पाया। बताया जा रहा है कि शकुंतला देवी अपने घर में रोज की दिनचर्या की तरह खाना बनाने गई थी। जैसे ही गैस चूल्हा को जलाया अचानक गैस सिलेंडर की पाइप में आग लग गई। देखते-देखते आग पूरी तरह से बेकाबू हो गया। जिससे घर में उपस्थित राशन का सामान एवं जरूरत के कपड़े फर्नीचर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। हालांकि किसी भी प्रकार की जान की क्षति नहीं हुई है। लेकिन कुछ कीमती सामान जलकर राख हो गए। आसपास के घर में भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

मौके पर डॉ दीपक कुमार साह ने तत्परता दिखाया भीगा हुआ कंबल सिलेंडर पर रखते ही आग पर काबू पाने में सफलता मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाया। मौके पर चंद्रगुप्त साह, मंटू शर्मा कन्हैया कुमार, संजय रजक, सुमित कुमार इत्यादि ग्रामीण उपस्थित थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories