Sun, Mar 1, 2026
26 C
Gurgaon

पिपराटांड़ थाना प्रभारी राजवर्धन अफीम तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित

अफीम तस्करों से साठ गांठ रखना पिपराटांड़ थाना प्रभारी को पड़ा महंगा, एसपी ने किया निलंबित

पलामू, 27 जुलाई (हि.स.)।

पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना प्रभारी राजवर्धन को पंजाब के अफीम तस्करों से मिलीभगत के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

एसपी रीष्मा रमेशन ने शनिवार रात को तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की।

उनकी जगह सुबोध कुमार को नए थाना प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है।

साथ ही लेस्लीगंज के एसडीपीओ को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।

अफीम तस्करों की गिरफ्तारी से खुला राज

शुक्रवार को पलामू पुलिस ने आठ अंतरराज्यीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया था।

इनमें चार पंजाब और चार झारखंड के पिपराटांड़ क्षेत्र के निवासी हैं।

तस्करों के पास से 32.90 लाख रुपये, 314 किलो अफीम डोडा और चार वाहन बरामद किए गए।

इनमें से एक आरोपी स्थानीय चौकीदार का बेटा बताया जा रहा है।

थाना की भूमिका संदिग्ध

एसपी ने बताया कि तस्करों को स्थानीय थाना की मदद मिल रही थी और थाना प्रभारी को तस्करी की जानकारी थी।

जांच में इन तथ्यों की पुष्टि के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है।

फिरौती के लिए बंधक बनाए गए थे तस्कर

पूरे मामले में नया मोड़ तब आया, जब पंजाब से हरमीत सिंह और सतबीर सिंह की बहन ने पलामू पुलिस को सूचना दी कि उनके भाइयों का अपहरण हुआ है और 7.5 लाख की फिरौती दी जा चुकी है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि तस्कर “घूमने के बहाने” तितलंगी गांव आए थे लेकिन स्थानीय अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिए गए थे।

उनसे 10 लाख रुपये की मांग की गई थी और इस पूरे घटनाक्रम की थाना को भी जानकारी थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories