Sun, Mar 8, 2026
21 C
Gurgaon

पीएम ने सीएम को फोन कर असम की बाढ़ का जाना हाल, मदद का दिया भरोसा

गुवाहाटी, 03 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा को फोन कर असम में आई बाढ़ को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने मंगलवार काे सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि कुछ समय पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में बाढ़ की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए मुझे फोन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैंने उन्हें बताया कि किस तरह असम और आस-पास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है और इससे कई लोगों की जान पर असर पड़ा है। मैंने उन्हें राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त की और हमारे राहत और पुनर्वास प्रयासों के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। कहा है कि असम के लोगों के लिए उनके मार्गदर्शन और अटूट समर्थन के लिए मैं आभारी हूं।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह बराक घाटी के कछार जिले में आई बाढ़ का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री सोमवार को उपरी असम के लखीमपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर प्रभावितों को सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories