Fri, Feb 20, 2026
17 C
Gurgaon

प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम के परिजनों से की मुलाकात

— आतंकवाद के खिलाफ आपरेशन सिंदूर न थमा है और न खत्म हुआ: प्रधानमंत्री

कानपुर, 30 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने

एयरपोर्ट पर ही पहलगाम की आतंकी हमले में मारे गये शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात भी की। प्रधानमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि शुभम का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख

जनप्रतिनधियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। एयरपाेर्ट पर ही प्रधानमंत्री मोदी ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों को नरवल एसडीएम लेकर एयरपाेर्ट पहुंचे थे। करीब आठ मिनट की इस मुलाकात में मोदी के सामने शुभम के पिता संजय, मां सीमा और पत्नी ऐशन्या भावुक हो गए। प्रधानमंत्री से शुभम की मां ने कहा कि हमारे बेटे की मौत जाया न होने पाए। परिजनाें के आंसू देखकर माेदी भी भावुक हो गए। इस माैके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर अभी थमा है, खत्म नहीं हुआ और यह आगे भी जारी रहेगा। शुभम की पत्नी ऐशन्या ने पति को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। पिता संजय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हमारी पूरी बातों को सुना और कहा कि पूरा देश आपके साथ खड़ा है। आपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है। उन्होंने वादा किया है कि वह आतंकवाद का समूल नाश कर देंगे।

उल्लेखानीय है कि प्रधानमंत्री माेदी बिहार कर दाैरा कर आज कानपुर पहुंचे हैं। वे यहां कानपुर में करीब 47 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने आये हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories