PM मोदी असम में 18,530 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, बायो एथेनॉल प्लांट पर विशेष फोकस

असम को बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम को 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में वे ढांचागत और औद्योगिक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

स्वच्छ ऊर्जा पर जोर

नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) में बायो एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही पॉलीप्रोपलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखी जाएगी। इन परियोजनाओं से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होगी।

स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं

प्रधानमंत्री मोदी दरांग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बी.एससी. नर्सिंग कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे। इससे प्रदेश में चिकित्सा और नर्सिंग शिक्षा को मजबूती मिलेगी।

परिवहन और कनेक्टिविटी

राजधानी गुवाहाटी में यातायात सुधारने के लिए रिंग रोड परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी। साथ ही ब्रह्मपुत्र नदी पर कुरुवा-नरेंगी पुल का शिलान्यास होगा, जिससे कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

अन्य राज्यों का दौरा

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में भूपेन हजारिका की सौवीं जयंती समारोह में हिस्सा लिया और स्मारक सिक्का जारी किया। तीन दिवसीय दौरे के दौरान वे मिजोरम, मणिपुर और कोलकाता भी जाएंगे। वहीं 15 सितंबर को वे बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की शुरुआत और 36,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories