Thu, Mar 5, 2026
19 C
Gurgaon

प्रधानमंत्री मोदी ने मकर संक्रांति, माघ बिहू और उत्तरायण पर लोगों को दी बधाई

नई दिल्ली, 14 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मकर संक्रांति, माघ बिहू, उत्तरायण पर आज लोगों को बधाई दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर प्रेषित बधाई संदेशों में समस्त देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य के साथ सभी के जीवन में सुख और समृद्धि की कामना की।

उल्लेखनीय है कि देश में आज मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू और उत्तरायण का पर्व मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा, ”सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की अनेकानेक शुभकामनाएं। उत्तरायण सूर्य को समर्पित यह पावन उत्सव आप सबके जीवन में नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।”

मकर संक्रांति पर्व की विशेषता यह है कि देश के अलग-अलग राज्यों में इसे अलग नाम और स्थानीय परंपरा के अनुसार से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति, तमिलनाडु में पोंगल, असम में माघ बिहू और गुजरात में इसे उत्तरायण के नाम से जाना जाता है। लोक आस्था के इस पर्व का संबंध फसलों की कटाई से भी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories