Sat, Feb 7, 2026
14 C
Gurgaon

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के मार्सिले में, पेरिस में मिले सुंदर पिचाई, घोषणा- गूगल एआई पर भारत के साथ मिलकर काम करेगा

मार्सिले (फ्रांस), 12 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर फ्रांस पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब से कुछ देर पहले मार्सिले पहुंचे। उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कल पेरिस में एआई (कृत्रिम मेधा) एक्शन समिट को संबोधित किया। इस समिट में हिस्सा लेने पहुंचे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर खुश पिचाई ने घोषणा की कि गूगल भारत के साथ मिलकर कृत्रिम मेधा पर बड़ा काम करने जा रहा है।

आज अब से कुछ देर पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ” फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मैं थोड़ी देर पहले मार्सिले पहुंचे। इस यात्रा में भारत और फ्रांस को और नजदीक लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे। जिस भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया जा रहा है, वह लोगों के बीच संबंधों को और गहरा करेगा। मैं प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा।”

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात का फोटो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर वह काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होंने कहा कि एआई भारत में नए अवसर लेकर आ रहा है। गूगल और भारत साथ मिलकर इस डिजिटल परिवर्तन पर काम करेंगे। इससे भारत में और अधिक अवसर पैदा होंगे।

एआई एक्शन समिट से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को भी संबोधित किया। आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने में इस फोरम की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस के शीर्ष उद्योगपति प्रमुख क्षेत्रों में नए अवसर पैदा करने के लिए एक साथ आ रहे हैं। इससे भावी पीढ़ी के विकास और निवेश में बढ़ावा मिलेगा। साथ ही भारत और फ्रांस की दोस्ती दो दिमागों का संगम है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories