Tue, Feb 10, 2026
23 C
Gurgaon

एनडीए सांसदों के रात्रिभोज में बोली एकता की भाषा: प्रधानमंत्री बोले—सुशासन और राष्ट्रीय विकास हमारी साझा प्रतिबद्धता

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों को विशेष रात्रिभोज पर आमंत्रित किया। बिहार विधानसभा में मिली शानदार जीत और सत्र के सफल संचालन के बाद यह कार्यक्रम एकता और समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

सांसद अलग-अलग समूहों में बसों से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। सभी सांसदों को 6–7 के समूह में बैठाया गया, और प्रत्येक टेबल पर एक केंद्रीय मंत्री मौजूद था। प्रधानमंत्री ने स्वयं हर टेबल पर जाकर सांसदों से हालचाल पूछा और आत्मीयता से भोजन करवाया।

रात्रिभोज के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा—
“एनडीए परिवार सुशासन, राष्ट्रीय विकास और क्षेत्रीय आकांक्षाओं के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम सब मिलकर आने वाले वर्षों में राष्ट्र के विकास पथ को सुदृढ़ करेंगे।”

देश की विविधता को मेन्यू में पिरोया गया

सूत्रों के अनुसार इस रात्रिभोज की सबसे बड़ी विशेषता उसका मेन्यू था, जिसमें पूरे देश की सांस्कृतिक विविधता शामिल थी। जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक, हर राज्य के पारंपरिक व्यंजन सांसदों को परोसे गए। मेन्यू में शामिल कुछ प्रमुख पकवान:

  • आंध्र प्रदेश का पलककुरा पप्पू
  • काले मोती चिलगोजा पुलाव
  • भिंडी सांवरिया
  • महाराष्ट्र की मूंगफली की चटनी
  • विभिन्न प्रकार के चावल और ज्वार की रोटी

इन व्यंजनों के माध्यम से “एक देश, विविध स्वाद” का भाव प्रस्तुत किया गया, जिससे समारोह का माहौल और भी सौहार्दपूर्ण हो गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories