Mon, Feb 9, 2026
11 C
Gurgaon

प्रधानमंत्री मोदी आज मप्र के दो कलेक्टरों को करेंगे सम्मानित

इंदौर, 21 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दो कलेक्टरों को आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 17वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के पूर्व कलेक्टर डॉ. फटिंग राहुल हरिदास और झाबुआ जिले की वर्तमान कलेक्टर नेहा मीना को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि कलेक्टर डॉ. फटिंग राहुल हरिदास को समग्र विकास श्रेणी और कलेक्टर नेहा मीना को “इंस्पिरेशनल ब्लॉक्स प्रोग्राम” कैटेगरी में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उन सिविल सेवकों को दिया जाता है, जिन्होंने लोक प्रशासन में अभिनव और अनुकरणीय कार्य किए हैं। विजेताओं को ट्रॉफी, स्क्रॉल और 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिसका उपयोग जनकल्याणकारी परियोजनाओं में किया जाएगा।इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल बड़वानी और झाबुआ जिलों के लिए है, बल्कि इंदौर संभाग और सम्पूर्ण मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories