Tue, Mar 24, 2026
28 C
Gurgaon

मध्य प्रदेश आज मनाएगा पीएम किसान उत्सव दिवस

भोपाल, 24 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार के भागलपुर में आयोजित किसान सम्मान समारोह में वर्चुअल माध्यम से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। यह राशि योजना से लाभान्वित किसानों के बैंक खाते में जारी की जाएगी। जनसम्पर्क अधिकारी उमेश तिवारी ने बताया कि सम्मान निधि वितरण दिवस को आज “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश में जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों में सांसद, विधायकगण समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामों में नियुक्त किए गए विलेज नोडल ऑफिसरों द्वारा हितग्राहियों को किश्त के लिए ई-केवायसी, आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग एवं पीएमकिसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में आम नागरिक वीडियो कॉन्फ्रेंस लिक https://pmindiawebcast.nic.in के माध्यम से जुड़ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में कुल 06 हजार रुपये की राशि किसानों को तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories