Thu, Mar 12, 2026
23 C
Gurgaon

प्रधानमंत्री मोदी आज गुवाहाटी में झुमुर नृत्य समारोह में होंगे शामिल

गुवाहाटी, 24 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम असम के दो दिवसीय दौरे पर राजधानी गुवाहाटी पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के कुछ देरबाद वो सरुसजाई स्टेडियम में विश्व रिकार्ड बनाने के लिए आयोजित होने वाले झुमुर नृत्य के ‘झुमइर बिन्नंदीय’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बिहू नृत्य का विश्व रिकार्ड बनने के बाद यह दूसरा आयोजन राज्य सरकार आयोजित कर रही है। प्रधानमंत्री इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झुमुर नृत्य देखने के बाद खानापाड़ा में दो दिवसीय एडवांटेज असम 2.0 के आयोजन स्थल पर 45 मिनट बिताएंगे। इस दौरान स्टालों का उद्घाटन कर वहां मौजूद लोगों के साथ बातचीत भी करेंगे। इस बीच विदेशमंत्री एस जयशंकर रात को जोरहाट स्थित रोरैया हवाई अड्डे पर पहुंचे। आज उनका जीप सफारी के जरिए काजीरंगा भ्रमण का कार्यक्रम है।उनके साथ लगभग 50 देशों के राजदूत हैं।एडवांटेज असम में हिस्सा लेने वाले 350 मेहमान भी झुमुर नृत्य देखेंगे। सोरुसजाई स्टेडियम में आयोजित होने वाले झुमुर नृत्य का लाइव प्रसारण चाय बागान क्षेत्रों में देखने की व्यवस्था की गई है। राज्य भर के 800 बागानों में एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। एडवांटेज असम 2.0 के दौरान कुल एक लाख 22 हजार करोड़ रुपये के 214 एमओयू पर हस्ताक्षर करने को राज्य सरकार ने अपनी मंजूरी दी है। एमओयू चार चरणों में हस्ताक्षरित किए जाएंगे। जिलास्तर पर 2,590 एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories