Wed, Mar 4, 2026
24 C
Gurgaon

अनंतनाग में पुलिस ने प्रतिबंधित पदार्थों के साथ 5 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर, 10 जनवरी (हि.स.)। ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में पुलिस ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए है।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि हलमुल्ला संगम में एक नियमित जांच के दौरान एक वाहन को रोका गया और जांच करने पर तीन व्यक्तियों के पास से कोडीन फॉस्फेट की 21 बोतलें बरामद की गईं।

उनकी पहचान कुचमुल्ला त्राल निवासी जाविद अहमद शेख, कनिहामा नौगाम, श्रीनगर निवासी मोहम्मद अल्ताफ शेख और चारसू, अवंतीपोरा निवासी मोहम्मद हारून पैरी के रूप में हुई है।

तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन के साथ-साथ प्रतिबंधित पदार्थ भी जब्त कर लिया गया।

एक अन्य अभियान में श्रीनगर की ज्यूपिटर कार्गाे ट्रांसपोर्ट कंपनी के एक ट्रक को फ्रूट मंडी के पास जबलीपोरा नेशनल हाईवे पर निरीक्षण के लिए रोका गया। तलाशी में कोडीन फॉस्फेट की 10 बोतलें बरामद हुईं। ट्रक चालक जावेद अहमद शाह और कंडक्टर शबीर अहमद शाह, दोनों बाहू, अवंतीपोरा के निवासी हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories