पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 66 अभियुक्त गिरफ्तार

0
453

फिरोजाबाद, 19 जनवरी (हि.स.)। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 66 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित हैं, जो फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जिले में वारंटियों, एनबीडब्लू व एसआर व वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12 बजे से सुबह 05 बजे तक अभियान चलाया गया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस ने कुल 66 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें 62 एनबीडब्ल्यू व दाे एसआर मुकदमों में वांछित व दाे वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

जिनमें थाना उत्तर ने 5, थाना दक्षिण ने 2, थाना रामगढ़ ने 4, थाना रसूलपुर ने 5, थाना टूण्डला ने 4, थाना पचोखरा ने 3, थाना नारखी ने 4, थाना नगला सिंघी ने 1, थाना सिरसागंज ने 8, थाना नगला खंगर ने 1, थाना नसीरपुर ने 3, थाना शिकोहाबाद ने 4, थाना मक्खनपुर ने 2, थाना खैरगढ़ ने 2, थाना जसराना ने 6, थाना फरिहा ने 3, थाना लाइनपार ने 4, थाना बसई मौहम्मदपुर ने 3 व थाना मटसेना ने 2 अभियुक्त को पकड़ा है।

इस प्रकार जनपदीय पुलिस टीम द्वारा मात्र पांच घण्टे में 62 एनबीडब्लू वारंटियों तथा दाे एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों तथा दाे वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 66 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here