सड़क दुर्घटना में पुलिस कांस्टेबल की मौत

0
241

मालदा, 03 जून (हि. स.)। सड़क दुर्घटना में सोमवार देर रात राज्य पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। मृत कांस्टेबल का नाम विश्वजीत घोष (40) है। वह कालियाचक के नाजिरपुर इलाके के निवासी थे। वह मालदा जिला पुलिस लाइन में कार्यरत थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विश्वजीत घोष सोमवार रात अपनी बाइक से साहापुर इलाके में जा रहा था। तभी तेज़ रफ्तार एक कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे विश्वजीत घोष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासियों ने पुलिसकर्मी को बरामद कर मालदा मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मालदा थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here