Thu, Mar 5, 2026
26 C
Gurgaon

बिहार से अपहरण कर नेपाल लाए गए बच्चे को कराया मुक्त, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

काठमांडू, 14 जनवरी (हि.स.)। भारत के बिहार से अपहरण कर नेपाल में लाकर छुपाए गए 15 वर्षीय एक बालक को नेपाल पुलिस ने सकुशल मुक्त कर दिया है। इस अपहरण में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सर्लाही जिले के डीएसपी दीपक श्रेष्ठ ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि बिहार के सीतामढ़ी जिले की पुलिस ने बच्चे का अपहरण कर नेपाल में छिपाए जाने की जानकारी दी थी। काफी छानबीन के बाद अपहृत बच्चे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया गया। जिले के ब्रह्मपुरी गांव में खेतों के बीच रहे एक पुराने खंडहर हो चुके घर में बच्चे को हाथ-पैर बांध कर रखा गया था। डीएसपी श्रेष्ठ ने बताया कि जब उस घर में छापामारी की गई तो वहां मौजूद तीन लोगों को नियंत्रण में लिया गया। इनमें से एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।

नेपाल पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में उस खंडहर घर का मालिक 67 वर्षीय रामजी साह, 19 वर्षीय विक्रम पासवान, बिहार के सीतामढ़ी राजवाड़ा ग्राम पंचायत मुसहरनिया टोल निवासी 27 वर्षीय प्रवचन साह शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, दो राउंड गोली, एक मोबाइल, एक धारदार चाकू और एक बिहार नंबर प्लेट मोटरसाइकिल बरामद किया है। डीएसपी श्रेष्ठ ने बताया कि अपहृत बच्चे को सकुशल उसके परिवार वालों के जिम्मे सौंप दिया गया है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से अपहृत बच्चे की पहचान नहीं बताई है। गिरफ्तार किए गए सभी के खिलाफ अपहरण, फिरौती और अवैध हथियार रखने के मामले में जिला अदालत से सात दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories