Mon, Mar 23, 2026
21 C
Gurgaon

रोहतक: दो दिन से लापता युवक का शव जेएलएन कैनाल में मिला

रोहतक, 3 मई (हि.स.)। दो दिन से शहर के गोहाना अड्डा स्थित पाड़ा मोहल्ला से लापता युवक का शव शनिवार को मायना गांव के पास जेएलएन नहर में मिला है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट ओल्ड सब्जी मंडी थाना में दर्ज की गई थी। 19 साल का रहने वाला था मृतक और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उनकी शिनाख्त की है। मृतक युवक के पिता ने पबजी गेम को मौत की वजह बताया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है।

गोहाना अड्डा स्थित पाड़ा मोहल्ला का रहने वाला अंश एक मई को घर से लापता हो गया था। काफी इंतजार करने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी शिकायत ओल्ड सब्जी मंडी थाना में दर्ज करवाई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस जांच करने में जुटी हुई थी और पुलिस को सूचना मिली की जेएलएन कैनाल में मायना गांव के पास एक युवक का शव है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त करने के लिए कहा। मौके पर पहुंचे अंश के पिता रॉकी ने शव की शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की। हालांकि रॉकी ने कैमरे के सामने तो कोई बयान नहीं दिया। लेकिन उसने बताया है कि इस मौत की वजह पबजी गेम है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है और मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories