Wed, Feb 11, 2026
15 C
Gurgaon

पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए लाफ्टर योगा कार्यक्रम आयोजित

जयपुर, 23 मई (हि.स.)। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशानुसार शुकवार को प्रातः पुलिस कमिश्नरेट में हास्यम् संस्था द्वारा पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य लाभ एवं तनाव को दूर करने के लिए ’’लाफ्टर योगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) योगेश दाधीच ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट में यातायात पुलिसकर्मियों, पुलिस लाईन एवं थानों के चुनिंदा जवानों को बुलाकर हास्यम् संस्था के योग प्रशिक्षकों ने इन्हें लाफ्टर योगाभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को लाफ्टर योगाभ्यास करवाकर मानसिक तनाव दूर करने का प्रयास किया गया है। पुलिसकर्मी अपनी दैनिक दिनचर्या में भी लाफ्टर योगाभ्यास को शामिल करे तो इसके सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों में विषम परिस्थितियों में कार्य करने को लेकर शारीरिक एवं मानसिक तनाव को दूर करने में लाफ्टर योगाभ्यास की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) देवेन्द्र कुमार विश्नोई, यातायात शाहीन सी., अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शिल्पा चौधरी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात राजेन्द्र सिंह सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories