Wed, Mar 25, 2026
24 C
Gurgaon

गुवाहाटी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से पुलिस अधिकारी की मौत

गुवाहाटी, 27 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी के लालमाटी इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। गुरुवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (एएस- 01एवाई- 9101) ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृत पुलिस अधिकारी की पहचान बिरींची कुमार दास के रूप में हुई है, जो घोगरापार थाने में तैनात थे और इस समय एक माह की छुट्टी पर थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब स्कूटी सवार राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे थे। टक्कर के बाद स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories