Tue, Feb 10, 2026
19 C
Gurgaon

आपात स्थिति से निपटने को फतेहाबाद पुलिस ने की मॉक ड्रिल

फतेहाबाद, 19 मई (हि.स.)। फतेहाबाद पुलिस ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपात स्थितियों में तत्परता दिखाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में जनरल परेड और मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने किया। उन्होंने स्वयं परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल की तैयारी और अनुशासन का आंकलन किया। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक सजगता और अनुशासन की गहन जांच की। उन्होंने कहा कि एक मजबूत पुलिस बल की नींव उसकी फिटनेस, समर्पण और समय पर कार्रवाई की क्षमता में होती है। परेड के बाद एक विस्तृत मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें दंगा नियंत्रण दलों को वास्तविक परिस्थितियों का सामना करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल की तकनीकी दक्षता, निर्णय लेने की क्षमता और टीमवर्क को और मजबूत बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण की आधुनिक रणनीतियों का अभ्यास, आंसू गैस व अन्य विधियों का सुरक्षित उपयोग, सुरक्षा ढालों का कुशल संचालन तथा कानून के दायरे में संयमित और प्रभावी कार्रवाई को लेकर अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के अंत में एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि इस तरह के अभ्यास न केवल पुलिस को कुशल बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से हर चुनौती के लिए तैयार भी करते हैं। निरीक्षण के दौरान जिन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता महसूस हुई, उन पर उन्होंने तुरंत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। फतेहाबाद पुलिस का यह आयोजन यह सिद्ध करता है कि हमारी पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है, बल्कि हर परिस्थिति में सतर्क, अनुशासित और जनता की सेवा के लिए तैयार भी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories